पूर्ण गुणवत्ता से तय समय में पूरा करें प्रोजेक्ट, किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी- पीयूष सामरिया, रुडिप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया लाडनूं, डीडवाना, कुचामन शहरों का दौरा, इन परियोजना शहरों में वाटर सप्लाई और सीवरेज कार्यो का किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्ण गुणवत्ता से तय समय में पूरा करें प्रोजेक्ट, किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी- पीयूष सामरिया,

रुडिप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया लाडनूं, डीडवाना, कुचामन शहरों का दौरा, इन परियोजना शहरों में वाटर सप्लाई और सीवरेज कार्यो का किया निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडिप) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष सामरिया ने परियोजना शहरों लाडनूं, डीडवाना, कुचामन का एक दिवसीय दौरा करके यहां संचालित पेयजल एवं सीवरेज कार्यो का निरीक्षण किया। अपने दौरे में सामरिया ने विभाग के अधिकारियों से पेयजल एवं सीवरेज कार्यो की प्रगति रिपोर्ट ली, साथ ही कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। सामरिया ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल एवं सीवरेज के कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें, कहीं पर किसी तरह की कमियां हैं, तो अभी ही सही करा लेवें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। उन्होंने पेयजल और सीवरेज के घरेलू कनेक्शन को कार्य के साथ-साथ जोड़ने को कहा, ताकि आमजन को परियोजना कार्यों का शीध्र लाभ मिल सके। गौरतलब है कि आरयूआईडीपी द्वारा कुचामन शहर में इंटीग्रेटेड वाॅटर सप्लाई और सीवरेज तथा डीडवाना एवं लाडनूं में सीवरेज के कार्य किये जा रहे है, जिसमें घरेलू कनेक्शन कार्य भी शामिल है। इस दौरे के दौरान आरयूआईडीपी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक देवेन्द्र कुमार मीना, अधीक्षण अभियंता कुचामन अशोक कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू, राजकुमार मीना, सीएमएससी के टीम लीडर प्रदीप कुमार झा व संवेदक फर्म एलएंडटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now