मीठडी के सरकारी विद्यालय में दो छात्राओं को सम्मानित कर किया स्कूटी का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठडी के सरकारी विद्यालय में दो छात्राओं को सम्मानित कर किया स्कूटी का वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार की मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत मीठड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं मीठड़ी निवासी निधिका शर्मा और ध्यावा निवासी किरण मेघवाल को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर स्कूटी वितरित की गई। प्रधानाचार्य सतीश नारवाल ने दोनों छात्राओं को साफा पहनाकर कर स्कूटी सौंपी। इस उपलक्ष में विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा दोनों छात्राओं का माला व तिलक द्वारा सम्मान किया गया। वितरण कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक अनिल दाधीच, गजानंद मेघवाल, विद्यालय स्टाफ भींवाराम थालोड़, राजूलाल स्वामी, चंद्राराम मेहरा, मोहन जाखड़, परमेश्वर महला, विजय कुमार सैनी, रमेश जांगिड़, राहुल खंडेलवाल, ओमप्रकाश मीणा, रामनिवास मेहरा, रवि प्रकाश शर्मा, नाथू सिंह, बिजेंद्र महला, विनीता रुहिल, पूजा चौधरी ममता महला, विकेश कंवर, अभिषेक खंडेलवाल, जगजीवन पंवार, रंजीत सिंह, नाथूराम सैन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now