जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति बैठक का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति बैठक का आयोजन

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा वर्ष 2024-25 की द्वितीय तिमाही सितंबर 2024 की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित लक्ष्य को प्राप्त करने एवं जिले के विकास में सहभागिता के संदर्भ में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक दिनांक शुक्रवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पुखराज सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने बैंकों को वार्षिक साख योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबंटित लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं में लम्बित आवेदनों का त्वरित निपटान हेतु निर्देश दिए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, यूको आरसेटी नागौर के निदेशक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारीगण, सीएफएल स्टॉफ एवं जनप्रतिनिधि के रूप में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी सहित लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now