वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजित, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजित, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला मुख्यालय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय पर चार दिवसीय परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण करवाने एवं निष्पक्ष तरीके से करवाने को लेकर प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर जिला कलेक्टर पुखराज सैन की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय में परीक्षा के लिए लगाए गए प्रभारी प्रवेक्षको के साथ एक अहम बैठक ली एवं तमाम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कोषाधिकारी पर्यवेक्षक समस्त संबंधित परीक्षा उप समन्वयक संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक समस्त संबंधित परीक्षा के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ में अहम बैठक लेकर इस परीक्षा को शांतिपूर्ण करवाने निष्पक्ष तरीके से करवाने पारदर्शिता के माध्यम से करवाने चयनित अभ्यार्थियों की प्रॉपर तरीके से चैकिंग कर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने सहित विभिन्न बातों को लेकर तमाम अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यह परीक्षा आयोजित होगी। जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने बैठक ली एवं सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीडवाना महेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा सहित समस्त पर्यवेक्षक, केंद्र अधीक्षक एवं उप समन्वयक मौजूद रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now