*सामाजिक बुराइयों को मिटा कर समाज को एक सूत्र में पिरोने के काम में लगा है संघ- आसोपा* *घोष की ताल पर मिले कदम से कदम, अनुशासन के साथ गुजार में निकला संघ का पथ संचलन*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सामाजिक बुराइयों को मिटा कर समाज को एक सूत्र में पिरोने के काम में लगा है संघ- आसोपा*

*घोष की ताल पर मिले कदम से कदम, अनुशासन के साथ गुजार में निकला संघ का पथ संचलन*

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम दुजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ-संचलन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। आरएसएस के खण्ड संघचालक बजरंग लाल यादव ने बताया कि संघ के दुजार मंडल का पथ संचलन दुजार गांव के मुख्य गुवाड़ से प्रारम्भ हुआ और उजाला शिक्षण संस्थान मैदान पर पहुंच कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागौर विभाग कार्यवाह महावीर आसोपा ने अपने सम्बोधन में बताया कि संघ का कार्य समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराइयों को मिटाकर समस्त हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का है। संघ की शाखा संस्कारों का केंद्र है। संघ की शाखा से प्राप्त हुए संस्कारों के माध्यम से तैयार स्वयंसेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना दायित्व निर्वाण करते हुए समाज परिवर्तन के कार्य में लगे हुए हैं।
इस अवसर पर पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से समाज के प्रमुख लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now