निम्बी जोधां के सारड़ा स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां के सारड़ा स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर निम्बी जोधां स्थित भीकू लाल सारडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटिका, गीत, भाषण, कविता आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अतिथियों सहित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन व झंडारोहण के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत वाला की ओर से माल्यार्पण करके किया गया।‌ समारोह में ग्राम पंचायत की प्रशासक सरपंच सुमन खीचड़, पृथ्वी सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़, हरि सिंह कोयल, समाजसेवी हरिराम खीचड़, टीकू राम गिवांरिया, काना राम खिलेरी, दाऊद खां, सुरेश मेहरा, महेश शर्मा, बुधा राम, आनंदी बाई व सीता राम आचार्य आदि उपस्थित रहे। अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। शाला के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान ने अंत में आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा सोनी, नानू राम घोटिया व लक्ष्मी नारायण सांखला ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now