पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को,

लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,

अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के ऐतिहासिक 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में संचालित खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल की कामना के साथ कार्यक्रमों के अन्तर्गत लाडनूं में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को प्रात: यहां प्राचीन गढ के पीछे स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर में किया गया। इस अवसर पर भगवान इंद्र देवता और मुरली मनोहर जी की पूजा-अर्चना की गई। वर्षा पूजन का यह विशेष कार्यक्रम श्री मुरली मनोहर मन्दिर के महंत पीठाधीश्वर गौतमदत्त शास्त्री के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह लाडनूं द्वारा दीप जलाकर एवं इन्द्र भगवान की मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर पंडित नीरू महाराज द्वारा इन्द्र देवता की आरती की गई और विधिवत मन्त्रोच्चार किया जाकर इन्द्र देवता को प्रसन्न करने का कार्य किया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रदेश में सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा, किसानों की उन्नति तथा आमजन के कल्याण की मंगलकामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस सामूहिक प्रार्थना में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सभी ने प्रदेश एवं देश की निरंतर प्रगति की कामना की। समस्त उपस्थित जन ने इन्द्र देवता से वर्षा के लिए कामना की।

सर्वत्र खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल के लिए की कामना

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण एवं लोक मंगल की कामना के लिए विशेष पूजा, अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रमों की श्रृंखला में लाडनूं में नगर पालिका के तत्वावधान में यह उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें उपखंड प्रशासन की ओर से यहां मुरली मनोहर मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम किया गया है। इंद्र देव की राज्य पर कृपा रहेगी और सर्वत्र सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

पेड़ लगाने के लिए किया प्रेरित 

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने भी प्रदेश की खुशहाली, जन कल्याण एवं लोक मंगल के लिए वर्षा के महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के 12 वर्ष के निरंतर शासन और सीएम भजनलाल के ढाई वर्षीय शासन की सराहना की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री ने ‘जल है तो कल है’ के नारे साथ सबके साथ सामुहिक नारे लगवाए। उन्होंने इन्द्र देवता से इस वर्ष भी अच्छी वर्षा की कामना करते हुए आम आदमी के कल्याण और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। एडवोकेट गोविंद सिंह कसूंबी ने भी इंद्र देव से कृपा करने की कामना करते हुए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंच कर भौमिया जी और भैरव देव को खुश करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन प्रकाश सोनी द्वारा किया गया।

इंद्र-पूजन में रही इन सबकी उपस्थिति

इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह, पुजारी नीरु महाराज के अलावा नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, आत्माराम, नगर पालिका के विधिक परामर्शक गोविन्द सिंह कसूम्बी, भाजपा के विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री, हनुमान मल जांगिड़, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल,
दीपक जांगिड़, नोरतन मल रैगर, सुशील पीपलवा, बच्छराज प्रजापत, मोहन सिंह जोधा, प्रकाश सोनी, शिम्भुसिंह जैतमाल, एडवोकेट सुनील शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, गिरधारी चिण्डालिया, पवन सिंह, सुशील दाधीच, मोहन सिंह चौहान, कमल सिंह जेतमाल, गोपाल भामू, रघुवीर सिंह राठौड़ खानपुर, ललित सोनी, महावीर गुर्जर, पवन शर्मा, सुरेश सोनी, महेन्द्र सेठी, रेणु कोचर, रूबल बड़जात्या, नारायण मौर्य, रोहित परिहार, दीनदयाल पंसारी, पवन पारीक, सुखसिंह बड़गुर्जर, मदन गोपाल नवहाल, रामसिंह रेगर, हेमराज भोजक, ओमप्रकाश पंवार, बजरंग पारीक आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now