लाडनूं में भारत विकास परिषद् ने किया 46 वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भारत विकास परिषद् ने किया 46 वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां 76वें गणतंत्र दिवस पर डा. गुहराय स्टेडियम में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में समाजसेवी संगठन भारत विकास परिषद की तरफ़ से 46 वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा, शॉल और मोमेंटो प्रदान किए गए। सभी वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों को यह सम्मान सम्मान समारोह के अतिथिगण तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, रीयल हेल्प ब्यूरो की प्रदेशाध्यक्ष (महिला) पार्षद सुमित्रा आर्य आदि ने प्रदान किए। भारत विकास परिषद की ओर से सम्मानित करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में सचिव सुशील दाधीच, कोषाध्यक्ष गिरधर चौहान, सुशील पीपलवा, रवींद्र सिंह राठौड़, ललित सोनी, प्रभात वर्मा, नवरत्न मल, राधेश्याम सांखला, शिवशंकर बोहरा, नोरतनमल रैगर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में उपखण्ड क्षेत्र के सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी, सभी विद्यालयों के शिक्षकगण व विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि व नागरिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीवन बगड़िया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now