मौसमी बदलाव में स्वास्थ्य सुरक्षा और काम पर सुरक्षा उपकरणों का रखें ध्यान, श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मौसमी बदलाव में स्वास्थ्य सुरक्षा और काम पर सुरक्षा उपकरणों का रखें ध्यान,

श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमिचन्द पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के सहयोग से आयोजित शिविर में सीवरेज परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को एसटीपी प्रथम पर मौसमी बीमारियों से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। सहायक अभियंता रियाज अहमद ने श्रमिकों को कहा कि इस समय शीत लहर में अपना और अपने परिवार वालों का ध्यान रखें तथा सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। सहायक निर्माण प्रबन्धक रामकुमार सिंघल ने सभी श्रमिकों को कहा कि सुरक्षा उपकरण के साथ ही सभी श्रमिक कार्य करें। कैप रुडीप के असलम खान ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, बीमार होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। इस मौसम में जरूरी गर्म कपड़े पहनें। साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखें। साथ ही श्रमिकों को स्वच्छता का भी महत्व समझाया गया। एसओटी राम सिंह सहित भावना, मीरा, संगीता, शिल कुमारी, जितेन्द्र, मुनारे यादव, कमलेश सिंह, रेखवार सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now