लाडनूं में रेलवे पुलिया व तिरपाल मार्केट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रेलवे पुलिया व तिरपाल मार्केट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस शव के बारे में कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी पर्वत सिंह एएसआई को जानकारी मिली, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास में पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। यह शव तिरपाल मार्केट से आगे पुलिया के पास पाया गया। इस अज्ञात शव के व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। इस शख्स के हुलिया में फ्रेंच कट दाढ़ी व मूंछ है, रंग काला, पैरों में काले रंग के स्पोर्ट्स जूते, जिनका तला सफेद है और हाथ में मौली व गले में मणियों की माला पहनी हुई है। इस मृतक ने ब्राउन कलर की स्वेटर और ग्रे कलर की शर्ट पहन रखी है, सिर पर एक नीली टोपी पहन रखी है, नीचे एक काले व नीले रंग का कच्छा पहन रखा है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नजर नहीं आ रही। मृतक के कच्छे की जेब से जर्दे की पुड़िया और चूना मिला है। अन्य पहचान सम्बन्धी कोई डोक्युमेंट, सबूत आदि नहीं पाए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इस मृतक व्यक्ति के बारे में सभी पुलिस थानों को सूचना भेजी और फोटो सहित सूचना जारी की है, ताकि किसी गुमशुदगी रिपोर्ट या अन्य पहचान हो सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now