लाडनूं की युवती घर छोड़ कर अपने ही भतीजे के साथ भागी, चूरू जाकर एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, भतीजा था पड़ौसी, दोनों में घनिष्ठता बढ़ी और एक-दूसरे का हाथ थाम लिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की युवती घर छोड़ कर अपने ही भतीजे के साथ भागी, चूरू जाकर एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,

भतीजा था पड़ौसी, दोनों में घनिष्ठता बढ़ी और एक-दूसरे का हाथ थाम लिया

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर के जावा बास में एक अनहोनी सा लगने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें रिश्ते की 21 वर्षीया चाची और उसके 23 वर्षीय भतीजे का एक-दूसरे पर दिल आ गया और बात इतनी आगे पहुंची कि वह चाची अपने पति (चाचा) को छोड़कर भतीजे के साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रहने लगी। यह युवती अपनी शादी के तीन साल बाद अपने भतीजे को दिल दे बैठी और अपने पति को छोड़कर भतीजे के साथ घर छोड़कर भाग गई। फिर दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। उसने अपने ही परिवार के लोगों से जान का खतरा बताया और युवक के ननिहाल चूरू जाकर दोनों ने एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जावा बास में पीहर और शहरिया बास में है ससुराल

इस 21 वर्षीया चाची मुस्कान ने चूरू एसपी ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि लाडनूं के जावा बास में उसका पीहर है। उसकी शादी लाडनूं के ही शहरिया बास के व्यक्ति फारूक के साथ 2018 में हुई थी। मुस्कान ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है‌। शादी के बाद उसके दो संतानें हुईं। वह अपने 5 साल के बेटे को ससुराल में ही छोड़कर आ गई। उसने बताया कि उसका पति घरेलू बातों को लेकर उसके साथ प्रायः मारपीट करता था। कई बार उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। उसका पति मेशन (मकान निर्माण, चुनाई) का काम करता है। पति की मारपीट के बारे में उसने अपने पीहर में भी बताया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

दोनों के रिलेशन का सबको पता चला

मुस्कान ने बताया कि उसके पीहर जावा बास में उसका पड़ोसी और रिश्ते में भतीजे साहिल (23) से उसकी धनिष्ठता तीन साल पहले हुई थी। उसने साहिल को अपनी आपबीती बताई थी। इसके बाद दोनों के संबंध गहरे होते चले गए। साहिल कार ड्राइवर है, जो नौवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। मुस्कान ने बताया कि 12 महीने पहले उसके पीहर में भी दोनों के रिश्ते के बारे में पता लग गया था। करीब 8 महीने पहले उसके पति को भी साहिल के बारे में पता लग चुका था। उसके पति ने उसे धमकी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसका साहिल से संपर्क बना रहा।

दोनों 2 फरवरी को रतनगढ़ होकर चूरू पहुंचे

वह 2 फरवरी की रात अपनी 10 महीने की बेटी को साथ में लेकर ससुराल से निकल गई। यहां साहिल भी उसके साथ हो गया और दोनों बस से रतनगढ़ पहुंचे। उसने बताया कि चूरू में साहिल का ननिहाल है, इसलिए दोनों चूरू पहुंच गए। मुस्कान ने बताया कि उसके पापा, ससुर, पति, बहनोई, चाचा आदि दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए वह एसपी दफ्तर आई है। उसने बताया कि वह साहिल के साथ ही रहना चाहती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now