दिल्ली से जोधपुर जा रहे ट्रक को तिरपाल मार्केट के पास सामने से लगी टक्कर में ट्रक चालक की सीकर में मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली से जोधपुर जा रहे ट्रक को तिरपाल मार्केट के पास सामने से लगी टक्कर में ट्रक चालक की सीकर में मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। दिल्ली से माल भर कर जोधपुर जा रहे एक ट्रक को यहां तिरपाल मार्केट के पास किसु अज्ञात वाहन द्वारा सामने से टक्कर मारने से घायल हुए दिल्ली निवासी ट्रक चालक की सीकर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक का पुत्र सूचना मिलने पर यहां पहुंचा और अज्ञात वाहन चालक का पता लगा कर कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक चालक के पुत्र रोहित (27) पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी शाहबाद डेयरी ई 17/26 थाना शाहबाद डेयरी नोर्थ दिल्ली ने पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता बाबूलाल (48) पुत्र आशाराम जो वाहन ट्रक सं. एचआर 63 डी 0199 पर चालक का काम करते हैं, वो 7 फरवरी को दिल्ली से माल भरकर जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। 9 फरवरी को रात 12.15 बजे लाडनूं में तिरपाल मार्केट से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता के वाहन के सही दिशा में चलते हुए को सामने से टक्कर मारी। इससे उसके पिता को चोटें लगी और सीकर के राजकीय कल्याण चिकित्सालय में इलाज के दौरान 10 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी लाश सीकर हैं। रात्रि में फोन द्वारा उसे ट्रक मालिक अश्विनी व पुलिस द्वारा सूचना मिली। जिस पर वह अस्पताल पहुंचा। इसके बाद लाडनूं पुलिस थाने में उसने रिपोर्ट देकर अज्ञात वाहन चालक का पता लगाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला धारा 281,106 (1) बीएनएस के तहत दर्ज करके हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now