संदिग्ध मौत के मामले में मृतका का मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम, पुलिस दहेज हत्या की रिपोर्ट पर कर रही जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बुधवार को हुई थी तेली रोड निवासी विवाहित महिला की मौत

मृतका सबीना के पिता मोहम्मद यूसुफ सुजानगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी 

पति साबिर, श्वसुर ससूर सलीम और सास मदीना पर हत्या का आरोप

लाडनूं। यहां तेली रोड पर 25 वर्षीया विवाहिता युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास और श्वसुर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा गुरूवार को मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाकर उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम के समय मृतका के पीहर पक्ष के लोग उपस्थित रहे।

मृतका को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को वहीं मोर्चरी में रखवाया गया तथा पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। मृतका सबीना के पिता मोहम्मद यूसुफ निवासी सुजानगढ़ ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके पति साबिर, श्वसुर ससूर सलीम और सास मदीना पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी पुत्री सबीना को लम्बे समय से परेशान किया जाता रहा था और उनके आपस में अनेक बार झगड़े भी हो चुके। मृतका सबीना की शादी 6 साल पहले हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम और सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। डिप्टी ने मौके पर जाकर हालात का जायजा भी लिया। प्रकरण में सभी पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now