लाडनूं के दिगंबर जैन समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में सुनील पाटनी अध्यक्ष व विकास पांड्या मंत्री चुने गए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दिगंबर जैन समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में सुनील पाटनी अध्यक्ष व विकास पांड्या मंत्री चुने गए

राज पाटनी, सांस्कृतिक संवाददाता। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय दिगंबर जैन समाज के हर तीन सालों से होने वाले चुनावों में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव में आगामी तीन साल के लिए अध्यक्ष पद पर सुनील पाटनी को चुना गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अशोक सेठी, भागचंद जैनाग्रवाल व सुरेंद्र सेठी को चुना गया। मंत्री पद के लिए विकास पांड्या, उपमंत्री रोबिन बड़जात्या व अंकुश सेठी तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कासलीवाल का चयन किया गया। समाज की कार्यकारिणी का चुनाव समाज के प्रत्येक घर के एक श्रावक के मतदान के आधार पर हुआ, जिसमें धर्मचंद गोधा, शांतिलाल पाटनी, अशोक सेठी, निर्मल पाटनी, महेंद्र सेठी, सुभाष गंगवाल, राजेश कासलीवाल विकास पांड्या, भागचंद जैनाग्रवाल, आकाश कासलीवाल, सुरेंद्र सेठी, रोबिन बड़जात्या, आकाश टिंकू, राज पाटनी, प्रदीप सेठी तथा आशीष सेठी विजयी रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत सदस्य के पद पर चांदकपूर सेठी, महावीर पहाड़िया शिलोंग, सुनील पाटनी जयपुर, जय सिंह गंगवाल गुवाहाटी, अशोक पाटनी कोलकाता, भागचंद बड़जात्या डीमापुर तथा सुरेंद्र पाटनी जयपुर चुने गए।
चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया सुभाष बड़जात्या व राजेश जैन द्वारा संचालित की गई। यहां जैन भवन में आयोजित चुनाव सभा में नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों व चुनाव अधिकारियों को जैन दुपट्टे व करतल ध्वनि से सम्मानित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now