क्या होगा इस साल रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ तिथि-समय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

12 अगस्त शुक्रवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा रक्षाबंधन का त्यौहार

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार 12 अगस्त शुक्रवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। इसका कारण है कि 11 अगस्त गुरुवार को चतुर्दशी तिथि प्रातः 10.13 बजे तक के तत्पश्चात 10.13 बजे से भद्रा लग रही है और पूर्णिमा तिथि का भी आगमन हो रहा है, तो भद्रा के अंदर में ना ही तो कोई मांगलिक कार्यक्रम होते हैं और ना ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा सकता है। भद्रा 11 अगस्त गुरुवार को रात्रि 8.25 तक है। भद्रा के अंदर सूण जिमाने का कार्य नहीं हो सकता और रक्षाबंधन का कार्यक्रम नहीं हो सकता है, इसलिए दूसरे दिन 12 अगस्त शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का त्योंहार मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
शास्त्रानुसार 12 अगस्त ही मान्य
यदि कोई व्यक्ति रक्षाबंधन या सूण जिमाने का काम रात्रिकाल को करता है, तो कर सकता है। लेकिन यह कार्य रात 8.25 बजे के पश्चात उदया तिथि पूर्णिमा 12 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे तक ही होगा। 12 अगस्त शुक्रवार को 7.30 बजे से रक्षाबंधन का पुनीत कार्य चलता रहेगा। उदया तिथि को मानने वाला वैदिक ब्राह्मण अपनी शाखा की परंपरा के अनुसार श्रावणी उपक्रम 12 अगस्त शुक्रवार को ही मनाया जाएगा एवं शास्त्रों में यही कहा गया है कि जो उदया तिथि है देवकार्य केंद्र में, मांगलिक-कार्य केंद्र में, पूरे दिन वही माननीय होती है। इसलिए रक्षाबंधन का त्यौहार एवं श्रावणी कर्म आप लोग 12 अगस्त शुक्रवार को ही मनाएं।
भारतीय कालगणना को ही सही मानें
भारतीय संस्कृति में जितने भी व्रत त्योंहार हुए, सभी कालगणना तिथि एवं पंचांग के अनुसार ही चलते हैं। तो उन्हीं के अनुसार पूर्ण विश्वास भी करना चाहिए और उन्हीं को माना जाना चाहिए। आजकल संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए, उसे छिन्न-भिन्न करने के लिए कई लोग हर त्योंहार पर अपवाद के रूप में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ना कुछ अपने तर्क देते रहते हैं, तो उन पर विश्वास न करें। पंचांग की बात को ही सर्वश्रेष्ठ मानना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

आखिर क्यों लापरवाह है लाडनूं का विद्युत वितरण निगम, किस बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार? शहर के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन भी छोड़ी भगवान भरोसे, जर्जर विद्युत खंभों की हालत ‘अब गिरा, तब गिरा’ की, लोग दहशत में जीने को मजबूर

शहर चुनें

Follow Us Now