वक्फ कानून को लेकर फैलाई जा रही हिंसा के विरोध में लाडनूं में ज्ञापन 21 अप्रेल को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वक्फ कानून को लेकर फैलाई जा रही हिंसा के विरोध में लाडनूं में ज्ञापन 21 अप्रेल को

लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज लाडनूं की ओर से 21 अप्रेल सोमवार को अपराह्न 4.30 बजे यहां उपखण्ड कार्यालय के सामने एकत्र होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन वक्फ कानून के नाम पर फैलाई जा रही हिंसा को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि पश्चिम बंगाल जैसा सीमावर्ती राज्य में ‘वक्फ अधिनियम’ के विरोध के नाम पर जिहादियों द्वारा फैलाई जा रही हिंसा, हिंदुओं पर अत्याचार एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों को खुली छूट देकर ‘गजवा-ए-वेस्ट बंगाल’ जैसे एजेंडे को लागू करने की कोशिशों से राज्य पूरी तरह से जल रहा है। इस परिस्थिति में राज्य में ना तो कानून का शासन दिखता है और न ही संविधान के अनुरूप प्रशासनिक कार्य। यह स्थिति अत्यंत दु:खद, चिंताजनक एवं असहनीय हो चुकी है। इसके सम्बन्ध में देश भर में पुख्ता कार्रवाई व पाबंदियां लागू करने की मांग की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now