विश्वनाथपुरा में लाठी व लात-घूंसों से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ फ्रेक्चर किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्वनाथपुरा में लाठी व लात-घूंसों से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ फ्रेक्चर किया

लाडनूं (kalamkala.in)। रात के समय में विश्वनाथपुरा गांव में जा रहे एक व्यक्ति के साथ चार मुलजिमानों ने मिलकर लाठी व लात-घूंसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मारपीट में उस व्यक्ति के एक हाथ व पैर टूट गए। स्थानीय पुलिस ने इस बाबत विश्वनाथपुरा निवासी लिछमण राम (32) पुत्र बेगाराम नायक की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। अपनी रिपोर्ट में उसने लिखा है कि 18 अप्रेल को रात्रि करीब 9-10 बजे वह अपनी मोटर साइकिल लेने घर से धर्मशाला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बेगाराम पुत्र बोदुराम ने उसका रास्ता रोक उसके साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौच की। किसी तरह छुड़ाकर वह अन्धेरे में भाग गया। थोड़ी देर बाद वह वापिस मोटर-साइकिल लाने गया, तो धर्मशाला के पास पहुंचने पर मुलजिमान बेगाराम, कालुराम, राजुराम, बोदुराम ने एक राय होकर लाठी से पीछे से पैर पर वार किया, तब वह गिर गया। गिरने पर उन सभी ने उसे लात-घूंसों से व लाठी से मारा-पीटा। उसके शरीर में काफी अन्दरुनी चोटें आई। साथ ही उसके बायें हाथ व पैर पर फ्रेक्चर हो गया। हो-हल्ला मचाने गांव के ही दो-तीन जने भाग कर छुड़ाने आने लगे, तो मुल्जिम भाग गये। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मारपीट के समय उसकी जेब से 10 हजार रुपये नीचे गिर गये, जिनमें से कुछ रुपये मुल्जिम ले गये व कुछ वहीं गिर गये। वह तब घबराया हुआ भाग कर घर आ गया। पुलिस ने लिछमणराम नायक की इस रिपोर्ट को धारा 115 (2), 126 (2)), 3 (5), 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now