देशनोक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत को लेकर सैन समाज ने दिया ज्ञापन, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने सहित सभी सहयोग की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देशनोक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत को लेकर सैन समाज ने दिया ज्ञापन,

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने सहित सभी सहयोग की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। देशनोक (नोखा) क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में सैन समाज के एक ही परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक दर्दनाक मृत्यु होने पर दु:खी सैन समाज ने गुरुवार को यहां तहसीलदार को ज्ञापन देकर मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहयोग देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि इस हृदयविदारक दुर्घटना ने समूचे समाज को झकझोर कर रख दिया। मृतकों की असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज शोकाकुल है। इस दुःखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य सैन समाज ने यह ज्ञापन सौंप कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। समाज के लोगों ने हादसे को लेकर प्रशासन से गहरी नाराजगी जताई और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की भी मांग की। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी आदि में प्राथमिकता दी जाए।उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे ने प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वालों में गणेश मल सैन, भंवर लाल सैन, बाबू लाल सैन, प्रशन्न सैन, गौरीशंकर सैन, निर्मल सैन, आकाश सैन, अरविन्द सैन, दिलीप सैन, शान्ति लाल सैन, श्रवण सैन, संजय सैन, मुकेश सैन, बजरंग सैन, हरी प्रसाद सैन, मनोज सैन, विमल सैन, अभिषेक सैन, आनंद सैन, रामनिवास सैन, रोहित सैन, वेद प्रकाश आर्य, मुकुल आकाश, शंकर लाल सैन तथा मिश्री लाल सैन शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now