गर्मियों में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाई रखनी सुनिश्चित हो- कलेक्टर सैन लाडनूं के आसोटा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर पुखराज सैन ने आमजन की सुनु संवेदनाएं, दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गर्मियों में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाई रखनी सुनिश्चित हो- कलेक्टर सैन

लाडनूं के आसोटा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर पुखराज सैन ने आमजन की सुनु संवेदनाएं, दिए आवश्यक निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत आसोटा के मुख्यालय पर शुक्रवार रात्रि में आयोजित रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर पुखराज सेन सहित समस्त उपखंड क्षेत्र के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे और जन सुनवाई की गई। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जिला कलक्टर सैन ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, मनरेगा में कार्य करवाने, नामांतरण सहित समस्त प्रकार के राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण करने, पात्र लाभार्थियों को पालनहार सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर के रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने आमजन को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now