मतदाता सूचियों में सभी वोटर्स जुड़ेंगे आधार कार्ड से नागौर जिले में आधार संख्या को एकत्र करने का कार्य 1 अगस्त से होगा

SHARE:

Breking
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मतदाता सूचियों में सभी वोटर्स जुड़ेंगे आधार कार्ड से

नागौर जिले में आधार संख्या को एकत्र करने का कार्य 1 अगस्त से होगा

नागौर।kalamkala.in मतदाता सूची में पंजीकृत मौजूदा मतदाताओं की आधार संख्या को फॉर्म 6-बी में एकत्र करने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की आधार संख्या को एकत्र कराने का कार्यक्रम 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा 23 में संशोधन द्वारा स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मतदाताओं से आधार संग्रह का उद्देश्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना, मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण या एक से अधिक बार उसी निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है, जिससे साफ-सुथरी एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके तथा मतदाताओं के नाम एवं पते में त्रुटियों की संभावना नगण्य रहे। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की ओर से आधार संख्या प्रस्तुत करना स्वैच्छिक है। जिले में मतदाता सूचियों में मतदाताओं की आधार संख्या अपडेट करने के लिए बी.एल.ओ. द्वारा 1 अगस्त, 2022 से घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) जाकर आधार संख्या निर्धारित फॉर्म संख्या 6-बी में संग्रहण करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को औपचारिक रूप से विधानसभा स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसके लिए राजनैतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, एनजीओ, सीएसओ को भी अवगत करवाया जायेगा। 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक विभिन्न स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर 4 सितंबर एवं 18 सितंबर को मतदाताओं के आधार संख्या एकत्र करने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे वहीं भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रमजे 2023 की अवधि में आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविरों में भी आधार संग्रहण के कार्य को किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

शहर चुनें

Follow Us Now