राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन- संदिग्ध अवैध बांग्लादेशियों की व्यापक पैमाने पर धरपकड़, सर्च आपरेशन, 850 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा, सबको किया जाएगा डिपोर्ट, प्रदेश भर में तेज हुआ अभियान और तेज एक्शन, सब अवैध बांग्लादेशी किए जाएंगे बेदखल,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन-

संदिग्ध अवैध बांग्लादेशियों की व्यापक पैमाने पर धरपकड़, सर्च आपरेशन, 850 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा, सबको किया जाएगा डिपोर्ट,

प्रदेश भर में तेज हुआ अभियान और तेज एक्शन, सब अवैध बांग्लादेशी किए जाएंगे बेदखल,

जयपुर (kalamkala.in)। गुजरात में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की कॉलोनी जमींदोज करने के बाद अब राजस्थान में भी घुसपैठ करके बैठे बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू कर दी गई है। सूबे की भजनलाल सरकार ने राजधानी जयपुर समेत अन्य इलाकों में घुसपैठ करके बैठे बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। जयपुर में इस एक्शन के तहत करीब 150, अजमेर में 600 और उदयपुर में लगभग 100 संदिग्ध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। अजमेर में पहले से ही यह मुहिम चल रही है।

सीएम भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन

राजस्थान में अवैध बांग्लादेशियों पर सीएम भजनलाल शर्मा सरकार का बड़ा एक्शन शुरू हो चुका है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बांग्लादेशियों को पकड़कर उनको डिपोर्ट किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सीएमआर में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्य सचिव सुंधाश पंत, डीजीपी यूआर साहू और गृह सचिव समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया गया।

संदिग्ध बांग्लादेशियों को जगह-जगह पर दबोचा

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। उसके बाद तत्काल इस प्लान पर एक्शन लेना शुरू कर दिया गया। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीमों ने अलग-अलग इलाकों से 150 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशियों को दबोच लिया है। पुलिस उनके नागरिकता के जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की डिपोर्ट करने की कार्रवाई होगी। पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पहले अलवर डिटेंशन सेंटर और फिर बांग्लादेश भेजा जाएगा।

सोने-चांदी की दुकानों पर रहते हैं काफी संदिग्ध

इसी कड़ी में उदयपुर की घंटाघर थाना पुलिस ने वेस्ट बंगाल से आए कारीगरों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने का काम शुरू कर दिया। इनमें कइयों के बांग्लादेशी होने का शक है। उदयपुर की आधा दर्जन थानों की पुलिस ने एक साथ घंटाघर थाना इलाके के कई क्षेत्र में दबिश दी और सोने-चांदी की दुकानों पर काम कर रहे करीब 100 से ज्यादा कारीगरों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए थाना लाया गया है। इनकी पहचान करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में एक भी अवैध नागरिक नहीं रहेगा अब, अवैध कॉलोनियां बसा कर रह रहे हैं

राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों विशेषकर बांग्लादेशियों के खिलाफ सघन और कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गई है‌। देश और प्रदेश में अब एक भी अवैध नागरिक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा राज्य में कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियां बसाकर बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद जरुरी है।

‘कलम कला’ चेतावनी 

हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि सरकार के निर्देशों-आदेशों की पालना को सुनिश्चित करवाने में सहायक बनें। देश में रह रहे गद्दार, मक्कार विदेशी नागरिकों को निकाला जाना अति आवश्यक है। ऐसे संदिग्ध लोगों के कहीं भी रहने की जानकारी हो तो इस बारे में पुलिस को सूचित करें। आपका नाम-पता गोपनीय रखा जायेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now