सभी सुरक्षा उपकरण अपनाएं और अपना श्रमिक कार्ड अवश्य बनवाएं- साहू, श्रमिक आवास पर मनाया विश्व श्रमिक दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी सुरक्षा उपकरण अपनाएं और अपना श्रमिक कार्ड अवश्य बनवाएं- साहू,

श्रमिक आवास पर मनाया विश्व श्रमिक दिवस

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में सीवरेज परियोजना के तहत श्रमिक आवास पर श्रमिकों ने श्रमिक दिवस मनाया। रूडीप के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश साहू ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। लापरवाही नहीं करे और आसपास साफ सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी श्रमिकों को ‘श्रमिक कार्ड’ बनाने चाहिए, जिनसे उन्हें बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। रुडिप के सहायक अभियंता ने श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान रखें। सीएमएससी के रामकुमार सिंघल ने सभी श्रमिकों को ‘श्रमिक दिवस’ की शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिकों का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। श्रमिक होना भी गर्व की बात है। इस अवसर पर शेर मोहम्मद, हिमांशु, कैप के असलम खान, एलएंडटी के हर्ष शर्मा, जीवन, रूपम, नंदकिशोर एसओटी, रामकिशोर सुपरवाइजर, रामसिंह, श्रमिक सद्दाम, फोरमैन निशांत, राकेश, निर्भय सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now