कसूम्बी के युवाओं का राष्ट्रसेवा में सहयोग के लिए विशाल रक्तदान शिविर 12 मई को, टीम ओमप्रकाश बागड़ा की ओर से ‘भारतीय सेना के नाम, आपातकालीन रक्तदान’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी के युवाओं का राष्ट्रसेवा में सहयोग के लिए विशाल रक्तदान शिविर 12 मई को,

टीम ओमप्रकाश बागड़ा की ओर से ‘भारतीय सेना के नाम, आपातकालीन रक्तदान’

लाडनूं (kalamkala.in)। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए युद्ध के हालात में ब्लड बैंकों की सहायता के लिए रक्त की कमी नहीं होने देने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर रक्त उपलब्ध करवा कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देने और देशभक्ति की भावना को सम्बल प्रदान करने के लिए गांव कसूम्बी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ‘भारतीय सेना के नाम, आपातकालीन रक्तदान’ के रूप में इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कसूम्बी स्थित बागड़ा गेस्ट हाउस में सोमवार 12 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने इसके लिए युवाओं है आह्वान किया है कि ‘रक्तदान कर, देश सेवा का फर्ज निभाओ, हर सैनिक के लिए एक वरदान बन जाओ।’ यह आयोजन टीम ओमप्रकाश बागड़ा कसूम्बी के साथ सहयोगी संगठनों युवा मित्र मंडली कसूम्बी, भभुता सिद्ध गोसेवा समिति कसूम्बी, कसूम्बी नवयुवक मंडल, अंबेडकर नवयुवक मंडल कसूम्बी, नाथजी मित्र मंडली कसूम्बी, करणी सेवा समिति कसूम्बी,वीर तेजाजी सेवा समिति कसूम्बी, नवयुवक मंडल कसूम्बी उपादड़ा के सबके सहयोग से किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now