लाडनूं के छह वार्डों में पिछले एक साल से पेयजल समस्या से मुकाबिल हैं नागरिक, भाजपा नेता पारीक ने जलदाय मंत्री चौधरी को ज्ञापन सौंप कर समाधान सुझाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के छह वार्डों में पिछले एक साल से पेयजल समस्या से मुकाबिल हैं नागरिक,

भाजपा नेता पारीक ने जलदाय मंत्री चौधरी को ज्ञापन सौंप कर समाधान सुझाया

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर की पेयजल व्यवस्था के ‘टेल’ पर बसे विशाल भूभाग के नागरिक पिछले करीब एक साल से पेयजल के लिए परेशान हैं। जलदाय विभाग को बार-बार अवगत करवाए जाने के बावजूद अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है। इसे लेकर भाजपा नेता जगदीश प्रसाद पारीक ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को ज्ञापन देकर लाडनूं शहर के वार्ड सं. 39 से 44 तक में पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। पारीक ने इस ज्ञापन में अपने पूर्व में भेजे गए पत्रों पत्रांक 2034/08980 दिनांक 19/06/2024 एवं 2005/24 दिनांक 11/02/2005 का हवाला भी दिया है।

शहर के 6 वार्डों की समस्या के समाधान का सुझाव भी दिया

ज्ञापन में शहर के 6 वार्डों में एक साथ बनी हुई पेयजल समस्या का सुधार किए जाने के बारे में बताया है कि वार्ड सं. 39 से 44 तक में पहली पट्टी के मंगलम होस्पीटल के पास से बीच के रास्ते अशोक भार्गव घोड़ी वाले (वार्ड संख्या 42) के चौराहे से होते हुए सीधा नोहरा कुचेरिया मैटेरियल से होते हुए गणेश मंदिर की नाली तक 10 इंची की पाईप लाईन डाल कर समस्त घरों के कनेक्शन इस नई पाइप लाइन से किए जाने पर ही समस्या का सुधार संभव है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अधिशाषी अभियंता जेके चारण ने यह प्रस्ताव मंत्रालय को भिजवाया था। ज्ञापन में इस प्रस्ताव के अनुसार यदि नई पाइप लाइन डाली जाकर समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now