प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशनोक सभा में लाडनूं से जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता, ठाकुर करणी सिंह कह अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम प्रभारी वासुदेव चावला ने किया आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशनोक सभा में लाडनूं से जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता,

ठाकुर करणी सिंह कह अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम प्रभारी वासुदेव चावला ने किया आह्वान

लाडनूं (kalamkala.in)। बीकानेर के देशनोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा व कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार लोग जाएंगे। यह बात यहां आए कार्यक्रम प्रभारी वासुदेव चावला ने यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास पैलेस के प्रांगण में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैइक में चर्चा के बाद कही। बैठक में उन्होंने सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 मई के बीकानेर व देशनोक दौरे की जानकारी देते हुए लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले लोगों का विवरण मांगा। उन्होंने पहलगाम मेें धर्म पूछ कर गोलियां मारे जाने की आकंती वारदात के बारे में बताते हुए उसके बाद आतंकियों के ठिकानों को भारत सरकार द्वारा नष्ट किए जाने और बौखलाए पाकिस्तान की हरकत का जवाब दिए जाने की पूरी जानकारी दी। उन्होेंने सभी कार्यकर्ताओं से 22 मई को देशनोक जाने का आह्वान करने के साथ ही 20 मई को डीडवाना जिला मुख्यालय पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अधिकतम संख्या में पहुंचने, महिलाओं द्वारा सिंदूर यात्रा का आयोजन किए जाने और अहिल्ययाबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाए जाने का आह्वान भी किया।

प्रत्येक पंचायत से जाएगी बसें 

भाजपा नेता ठाकुुर करणीसिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लाडनूं से 50 बसों की व्यवस्था की जानी और इनमें क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों से न्यूनतम एक बस और शहरी क्षेत्र से चार बसें भर कर भेजी जानी तय की गई। करणी सिंह ने बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से कुल 5 हजार कार्यकर्ताओं के देशनोक के लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनके लिए बसों व भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। बसों को 22 मई को प्रातः 7 बजे तक हर हालत रवाना कर दिया जाएगा। बैठक के प्रारम्भ में ठाकुर करणी सिंह ने चावला को साफा व दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया। उनके साथ चूरू जिला के भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार का स्वागत मोहनसिंह जोधा द्वारा किया गया और नरेश पूनिया को दुपट्टा पहना कर ताजू खां मोयल ने किया। स्वागत भाषण मूलसिंह छपारा द्वारा प्रस्तुत किया गया। लाडनूं शहर की ओेर से पं. गौतमदत्त शास्त्री ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन नीतेश माथुर ने किया।

इन सबकी रही उपस्थिति 

बैठक में महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, सरपंच गणेश चबराल, बजरंग वर्मा, पार्षद श्यामसुन्दर गुर्जर, सुरेन्द्र जांगिड़, मोहनसिंह चैहान, इस्लाम सिलावाट, लूणकरण शर्मा, बाबूलाल, बच्छराज प्रजापत, मोहनसिंह जोेधा, सुशील शर्मा दाधीच, मदनगोपाल नवहाल, ललित सोनी, सुरेश पारीक, ठाकुर संग्राम सिंह डाबड़ी, असगर शेख, डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, गोविन्द सिंह कसूम्बी, रजनीश शर्मा कसूम्बी, नारायण लाल शर्मा, नानूराम नायक मंगलपुरा, सुशील कुमार पीपलवा, सीताराम गौतम वगैरह कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now