अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया पैदल जयपुर कूच, पैदल मार्च करते हुए चारों दिशाओं से शिक्षक 2 जून को पहुंचेंगे जयपुर के शहीद स्मारक,
शिक्षक तबादले, पदोन्नति, एनईपी समीक्षा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति आदि मांगों को लेकर नावां से शुरू किया भीषण गर्मी में पैदल मार्च
लाडनूं/ नावां (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में जयपुर के लिए पैदल कूच किया। शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, ओल्ड पेंशन योजना, नई शिक्षा नीति की समीक्षा करने आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) द्वारा 27 मई से जयपुर कूच शुरू किया गया। 2 जून को शिक्षकों द्वारा जयपुर में घेराव किया जायेगा
अजमेर व जोधपुर संभागों के शिक्षकों ने नावां से पैदल कूच किया। संयोजक अर्जुन राम लोमरोड, सह संयोजक विजय डुकिया के साथ लाडनूं से नानू राम गोदारा के नेतृत्व में शिक्षक कूच में शरीक हुए।
शिक्षकों की हैं ये विभिन्न 11 सूत्री मांगें
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जोधपुर-अजमेर -उदयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी विनोद पूनिया ‘कशिश’ व संजय खटीक ने बताया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण शुरू करने, पिछले 5 वर्षों से बकाया पदोन्नति, अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता तथा व्याख्याता से प्रधानाचार्य पद तक करने, शिक्षा नीति 2020 को समीक्षा कर गरीब दलित, आदिवासी और सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में लक्ष्य तय करने, शिक्षकों को बीएलओ सहित संपूर्ण प्रकार के ऑनलाइन व ऑफलाइन गैर शैक्षिक कार्यों से पूर्ण मुक्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सवेरे 8 बजे शिक्षकों ने नावां से एक साथ जयपुर के लिए पैदल मार्च शुरू किया। मार्च में उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ, बाड़मेर, बालोतरा, नागौर, जोधपुर सहित अजमेर, भीलवाड़ा संभाग के संयोजक अर्जुनराम लोमरोड़ के सान्निध्य में शिक्षकों ने संयुक्त जत्था पैदल मार्च शुरू कर यह विश्वास जताया कि सरकार शिक्षकों के संघर्षों को अपने ध्यान में लेगी और शिक्षकों की लंबित और ज्वलंत मांगों पर समाधान कर राहत प्रदान करेगी।
इन्होंने किया पैदल मार्च का नेतृत्व
इस अवसर पर पैदल मार्च का नेतृत्व संभाग उपाध्यक्ष हेमंत कुमार खराड़ी, राज्य कमेटी सदस्य चेतन राजपुरोहित, उपाध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नेता, नागौर जिलाध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड, चित्तौड़गढ़ के जयपाल बुरड़क जिलाध्यक्ष, धनराज खराड़ी जिला मंत्री डूंगरपुर, विनोद पूनिया बाड़मेर, दिलीप बिरङा बालोतरा, सह संयोजक विजय कुमार डूकिया आदि ने पैदल कूच का नेतृत्व किया।
सभी शिक्षकों से जयपुर फहुंचने का आह्वान
संभाग संयोजक अर्जुनराम लोमरोड़ ने बताया कि पैदल मार्च नगर पालिका नावां से रवाना करते हुए इस अवसर पर संयोजक अर्जुन लोमरोङ व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी ने अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश के शिक्षकों को पैदल मार्च में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर राजकुमार पारीक व श्रवण खोखर ने शिक्षकों से अपील करते हुए संघर्ष की डगर पर चलकर अपना योगदान देकर आंदोलन को शिखर पर पहुंचाकर परिणति तक संघर्षरूपी यज्ञ में आहुति देते रहने का आह्वान किया।
ये सब शामिल हैं पैदल मार्च में
नावां ब्लोक अध्यक्ष अर्जुन जाखड़ ने बताया पैदल मार्च में प्रियंका सोनी, सुनीता चौधरी, सुभिता चौधरी, प्रेमलता, कविता शर्मा, स्नेहलता, ममता मीणा, जिला मंत्री नागौर घनश्याम सिंह चारण, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, मोहम्मद शकील जिलामंत्री डीडवाना कुचामन, नावां मंत्री राजकुमार, नागौर उपशाखाध्यक्ष हरजीत काला, नागौर मंत्री देवेंद्र कुड़ी, सहमंत्री महेंद्र मुंडेल, प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि धन्नाराम सांखला, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश तांडी, मूंडवा अध्यक्ष सांवरराम बेड़ा, उपाध्यक्ष राजेंद्र नीम्बड़, मगनसिंह राजपुरोहित, शिवदयाल प्रवक्ता, मेड़ता से परमाराम तेतरवाल भेरुंदा, श्रवण बेरवाल, डेगाना से सुरेश डूडी, राजेन्द्र गौड़, जायल से मुनीर खान, राजेन्द्र बांगड़ा, नेमाराम जाखड़, रामनिवास शर्मा, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल सिंह पटौदी ब्लॉक अध्यक्ष विकास नेहरा पटौदी पूर्व अध्यक्ष सुमेर सेन, लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा आदि ने भाग लिया।





