लाडनूं, डीडवाना आदि में ग्रीष्मऋतु में पेयजल आपूर्ति में सुधार व उपलब्धता के लिए समर कंटिंजेंसी के तहत करवाये जा रहे हैं विभिन्न कार्य, समर कंटिंजेंसी के तहत जिला कलक्टर द्वारा स्वीकृत राशि से डीडवाना व कुचामन खंड में टैंकरों से हो रहा है पेयजल परिवहन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं, डीडवाना आदि में ग्रीष्मऋतु में पेयजल आपूर्ति में सुधार व उपलब्धता के लिए समर कंटिंजेंसी के तहत करवाये जा रहे हैं विभिन्न कार्य,

समर कंटिंजेंसी के तहत जिला कलक्टर द्वारा स्वीकृत राशि से डीडवाना व कुचामन खंड में टैंकरों से हो रहा है पेयजल परिवहन

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले के डीडवाना एवं कुचामन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खंड द्वारा ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर द्वारा समर कंटिंजेंसी योजनान्तर्गत स्वीकृत राशि से कुचामन व नावां तथा डीडवाना एवं लाडनूं के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन बदलने, नई पाइपलाइन डालने, नये ट्यूबवेल स्थापित करने, नलकूपों को गहरा करने तथा टैंकर द्वारा पेयजल का परिवहन करने से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं।

कुचामन व नावां क्षेत्र में पेयजल सम्बंधी कार्य

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कुचामन खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि कुचामन खंड में वर्ष 2025-26 में समर कंटिंजेंसी एवं एमर्जेंट वर्क के अन्तर्गत कुल 10 कार्यों के लिए 160. 53 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके तहत ग्राम घाटवा में एक थ्रीफेस नलकूप निर्माण, कुचामन के नलकूपों के पुराने पाईप, मोटर पम्पसेट, केबल, पेनल ईत्यादि बदलने का कार्य, कनिष्ठ अभियन्ता, अनुभाग मीठड़ी, नावां एवं कुचामन के अन्तर्गत पुरानी एवं अवरूद्ध पाईप लाईन को बदलने का कार्य, विभिन्न जल योजनाओं पर 5 ऑपनवेल को गहरा एवं हॉरिजोन्टल बोरिंग ईत्यादि कार्य पूर्ण करवाकर पेयजल आपूर्ति में सुधार किया गया।उन्होंने बताया कि पेयजल परिवहन हेतु खण्ड कुचामन में वर्ष 2025-26 में कुचामन शहर में प्रतिदिन 4 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 23 ट्रिप एवं नावां शहर में प्रतिदिन 3 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 10 ट्रिप के माध्यम से जल परिवहन किया जा रहा है वहीं कुचामन ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन 14 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 90 ट्रिप एवं नावां ग्रामीण में प्रतिदिन 10 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 50 ट्रिप के माध्यम से जल परिवहन किया जा रहा है।

रताऊ व फिरवासी में थ्रीफेस नलकूप, मीठड़ी में नलकूप के पाइप, मोटर पम्पसेट, केबल, पैनल बदलेंगे

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड डीडवाना के अधिशाषी अभियंता गिरिराज चौधरी ने बताया कि समर कंटिंजेंसी एवं एमर्जेंट वर्क के अन्तर्गत डीडवाना खंड में वर्ष 2025-26 में कुल 14 कार्य के लिए 311.44 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं, जिसके तहत ग्राम शिवनगरी, रताऊ और फिरवासी में एक थ्रीफेस नलकूप निर्माण, कनिष्ठ अभियंता अनुभाग मीठड़ी, दौलतपुरा, खुनखुना और खाटू के नलकूपों के पुराने पाईप, मोटर पम्पसेट, केबल, पेनल इत्यादि बदलने का कार्य, कनिष्ठ अभियन्ता, अनुभाग शहर डीडवाना के अन्तर्गत पुरानी एवं अवरूद्ध पाईप लाईन को बदलने का कार्य, सेन्ट्रीफ्यूगल पम्प सेट और विभिन्न साईज के वॉल्व बदलने का कार्य एवं विभिन्न जल योजनाओं पर 18 नलकूपों को गहरा एवं हॉरिजोन्टल बोरिंग इत्यादि कार्य पूर्ण करवाकर पेयजल आपूर्ति में सुधार किया गया।

लाडनूं शहर में 2 टैंकरों से रोज 20 फेरी और ग्रामीण में 18 टैंकरों से 101 ट्रिप रोज सप्लाई

उन्होंने बताया कि वहीं पेयजल परिवहन हेतु खण्ड डीडवाना में वर्ष 2025-26 के तहत डीडवाना शहर में प्रतिदिन 4 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 20 ट्रिप एवं लाडनूं शहर में प्रतिदिन 2 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 20 ट्रिप के माध्यम से जल परिवहन किया जा रहा है तथा डीडवाना ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन 40 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 175 ट्रिप एवं लाडनूं ग्रामीण में प्रतिदिन 18 टैंकर के द्वारा प्रतिदिन 101 ट्रिप के माध्यम से जल परिवहन किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now