जैविभा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने जोधपुर में गोल्ड मैडल जीता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने जोधपुर में गोल्ड मैडल जीता

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में संचालित नेशनल कैडेट्स कोर की छात्रा कोमल प्रजापत ने जोधपुर में 3 राज गल्र्स एनसीसी बटालियन केे एनसीसी कैंप में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान गोल्ड मैडल जीता है। इन्होंने समूह गायन प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभाकर पूरे ग्रुप को प्रथम स्थान पर लाकर गोल्ड मेडल विजेता बनाने में सहभागिता निभाई। कोमल के साथ गोल्ड मैडल जीतने में सहयोगी रही दूसरी कैडेट सोना देवी सेठिया महाविद्यालय सुजानगढ़ की छात्रा भाग्यलक्ष्मी थी। ग्रुप सोंग मे जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की छात्राएं कोमल प्रजापत, चिंकी प्रजापत, हवा राजपूत, राधा ठोलिया, कविता भाटी, खुशी राठौर, कविता बुगालिया आदि एवं भाग्यलक्ष्मी भी शामिल रही। कोमल प्रजापत और भाग्यलक्ष्मी दोनों के खास कौशल को देखते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित मेजर छाया कोरवाल एवं सभी एएनओ स्टाफ ने उन्ह आरडीसी में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस एनसीसी कैंप के समापन समारोह में दोनों छात्राओं को फिर से अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा गया, जिसमे दोनों ने गायन एवं नृत्यकला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको मोहित किया। समारोह मे सीओ नवदीप सिंह बेदी भी उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

शहर चुनें

Follow Us Now