निम्बी जोधां के आदर्श स्कूल ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम का परचम फहराया, ज्योति ठोलिया रही टॉपर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां के आदर्श स्कूल ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम का परचम फहराया, ज्योति ठोलिया रही टॉपर

स्टूडेंट का नामः- ज्योति ठोलिया
पिता का नाम:– राजूराम
प्रतिशत:- 95.83%
प्राप्त अंक:- 575
स्कूल का नाम:- आदर्श विद्या मंदिर निंबीजोधां (लाडनूं)
लक्ष्य:- डॉक्टर

लाडनूं (kalamkala.in)। आदर्श विद्या मन्दिर शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधां ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना परचम बरकरार रखा है। विद्यालय की होनहार छात्रा ज्योति ठोलिया पुत्री राजूराम ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर रहा है। विद्यालय के छात्र मनफूल पुत्र चिमनाराम ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा खुशी भाटी पुत्री जावेद भाटी ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाडनूं तहसील व निम्बी जोधां क्षेत्र के इस अव्वल परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के निदेशक राजूराम बिडियासर, प्रधानाचार्य पुखराज बिडियासर तथा व्याख्याता गोपीराम राड़, जगदीश गेणा, दयानन्द राड़, अरविन्द पंवार, भेराराम खीचड़, महेन्द्र देवड़ा, प्रियंका नेहरा, रामेश्वर लाल, हरचन्द, भंवरलाल खर्रा, राजेन्द्रसिंह, राजूराम व ग्राम के गणमान्य नागरिक भागीरथ चबराल, जावेद भाटी, शिवराज बिडियासर, विशनाराम ईशरावां, मल्ले मोहम्मद तथा आदित्य बिड़ियासर ने इस परीक्षा परिणाम पर खुशी प्रकट की तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

शहर चुनें

Follow Us Now