जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन स्कूल ने लगातार शानदार परीक्षा परिणाम दोहराया, विशाखा शर्मा रही टॉपर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ के वृंदा फाउंडेशन स्कूल ने लगातार शानदार परीक्षा परिणाम दोहराया, विशाखा शर्मा रही टॉपर

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ स्थित वृन्दा फाउंडेशन स्कूल ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर पैरेंट्स के भरोसे को बरकरार रखा है। गौरतलब है कि इस विद्यालय के क्लास 12वीं के साइंस और कॉमर्स तथा 8वीं बोर्ड के शानदार नतीजों के बाद अब 10वीं बोर्ड में भी वृन्दा स्टूडेंट्स ने एक बार फिर से टॉप रिजल्ट का शानदार इतिहास दोहराया है। 10वीं में विद्यालय में कुल स्टूडेंट्स 56 थे। इनमें से 30 स्टूडेंट्स के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का महारिकॉर्ड एक बार फिर कायम किया है। इस परीक्षा परिणाम में वृंदा स्कूल की छात्रा विशाखा शर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप स्थान बनाया है। जसवंतगढ़ की गली नम्बर 1 के निवासी मदनजी बागड़ा की दौहित्री और सविता बागड़ा की पुत्री विशाखा शर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विद्यालय के छात्र जितेश स्वामी ने 96.50 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जितेश स्वामी सुजानगढ़ निवासी राकेश चंद जी स्वामी का पुत्र है। कसूम्बी निवासी गोपाल राम बिरड़ा के पुत्र सुशील बिरड़ा ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना तृतीय स्थान हासिल किया है।
वृंदा फाउंडेशन के निदेशक अंजनीकुमार सारस्वत ने बताया कि लगातार तीसरी बार 10वीं क्लास के कुल बच्चों में से आधे स्टूडेंट्स के 90 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स बने हैं। स्कूल के कुल 56 में से 6 स्टूडेंट्स ने 95 से 97.33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किये हैं, जो एक उपलब्धि है।24 स्टूडेंट्स ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच मार्क्स प्राप्त किये हैं। 13 स्टूडेंट्स ने 85 से 90 प्रतिश, 5 स्टूडेंट्स ने 80 से 85 प्रतिशत और 3 स्टूडेंट्स ने 75 से 80 प्रतिशत के बीच मार्क्स प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं, मात्र एक छात्र सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुआ है। सारस्वत ने बताया कि हिंदी विषय में 12 बच्चों ने, अंग्रेजी में 2 ने, साइंस में 1 ने, मैथ्स में 1 ने, संस्कृत में 2 स्टूडेंट्स ने 100 में से 100 मार्क्स बनाने की उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने वृन्दा फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी बच्चों, सम्मानित अभिभावकों, टीचर्स, मार्गदर्शकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को इस शानदार परीक्षा परिणाम की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now