रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं लाडनूं की पार्षद सुमित्रा आर्य को ‘डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव अवार्ड-2025’ से किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं लाडनूं की पार्षद सुमित्रा आर्य को ‘डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव अवार्ड-2025’ से किया गया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। रीयल हेल्प ब्यूरो की राजस्थान प्रदेश ईकाई की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य को भारत सरकार के नीति आयोग से रजिस्टर्ड एनजीओ सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उनकी सुदीर्घ सामाजिक सेवाओं और पत्रकारिता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप ‘डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव अवार्ड-2025’ से नवाजा गया है। सुमित्रा आर्य द्वारा अपने जीवन को समाजसेवा के लिए समर्पित कर देने और श्रेष्ठतम सामाजिक मूल्यों का निर्वहन करने के मूल्यांकन के लिए उन्हें चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलब है कि सुमित्रा आर्य पिछले 25 सालों से लगातार पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर लाडनूं शहर की सेवा मे ंसमर्पित हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की नागौर जिलाध्यक्ष पद को लगातार 8 सालों तक संभाला और महिला उत्थान, जागृति व सेवा का कार्य कुशलता पूर्वक किया। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रह कर भी उन्हें विभिन्न समाजसेवा में लगे संगठनों के हितों के लिए कार्य किया। जिला परिषद नागौर में जिला आयोजना समिति की सदस्य रह कर जिले के विकास के लिए और जिला सर्तकता समिति की सदस्य रह कर उन्होंने लम्बे समय तक प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने और लोगों के अभाव अभियोगों का निराकरण करने में अहम् भूमिका निभाई। इसी प्रकार सुमित्रा आर्य जिला स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, जिला स्तरीय पुलिस समुदाय समिति, यातायात सलाहकार समिति आदि विभिन्न सरकारी समितियों में रह कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी। उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक बाद सम्मानित किया जा चुका। साथ ही उपखंड प्रशासन लाडनूं द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों मेंउत्कृष्ट कार्य के लिए 4 बार सम्मानित किया जा चुका। प्रदेश स्तर पर उन्हें सावित्री बाई फुले अवार्ड प्रदान करके भी सम्मानित किया जा चुका। अब ‘डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव अवार्ड-2025’ से सम्मानित किए जाने पर उन्हें सभी समाजसेवियों, जिले भर की महिलाओं आदि ने बधाइयां दी हैं एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now