निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एंव परामर्श शिविर में 150 मरीज लाभांवित हुये 50 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किये।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एंव परामर्श शिविर में 150 मरीज लाभांवित हुये

50 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किये।

अबूबकर बल्खी
लाडनूँ kalamkala.in जमीअत अहले हदीष संस्था लाडनूँ व शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान एंव अंजुमन फैज आम संस्था के सहयोग से तेलीरोड़ पर विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लाडनूँ शहरी क्षेत्र सहित आसपास के गांव से आये 150 लोगों की नेत्र जांच, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर उचित परामर्श दिया गया । इस मौके पर 150 मरीजों को निःशुल्क जांच एंव परामर्श लाभ प्रदान किया गया। वंही 29 मरीजों को नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया हैं। इस अवसर पर 50 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया। नेत्र शिविर में डॉ. अदिति , डॉ. दीर्घा पारीक, डॉ. शांति प्रिया, नर्स सुनील, दीपा, पूजा पारीक ने सेवाएं दी। इस अवसर पर हाजी अब्दुल शकूर, हाजी निवाज मुहम्मद, अब्दुल रशीद, हाफिज मुहम्मद जावेद, हाजी यासीन खान मोयल, मास्टर जलालदीन सोलंकी, हाजी अनवर सोरघर आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now