जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता- पालिकाध्यक्ष रावत खां, ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन : दीप प्रज्ज्वलन, सत्संग, वृक्षारोपण, सफाई-श्रमदान, शपथ आदि सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता- पालिकाध्यक्ष रावत खां,

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन : दीप प्रज्ज्वलन, सत्संग, वृक्षारोपण, सफाई-श्रमदान, शपथ आदि सम्पन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रातः गूजरों के बास के पास स्थित लालकुआं पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पालिकाध्यक्ष रावत खां द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिव मंदिर में पूजा-आराधना की गई। इस अवसर पर गौरव पथ स्थित मेघवाल समाज भवन में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें करीब 100 पौधे रोपित किए गए।

सामुहिक शपथग्रहण 

इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए सामुहिक रूप से शपथ ग्रहण की। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने शपथ दिलवाते हुए जल संरक्षण के इस महत्ती अभियान में आमजन को जोड़ने और इसे सच्चे जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी घरों में बरसात कर पानी को संग्रहित करने की व्यवस्था रखें और पानी की बरबादी को रोकें। उन्होंने ‘जल है तो कल है’, जल है तो जीवन है’ आदि नारे लगवाए।

अहिंसा सर्किल पर किया श्रमदान 

इसके अलावा गुरुवार को किए गए अन्य कार्यक्रमों में जलदाय विभाग के पास अहिंसा सर्किल पर साफ-सफाई की गई। वहां बेतरतीब उगे हुए घास-फूस और खरपतवार को उखाड़ कर साफ़ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रावत खां, पार्षद सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर आदि ने भी झाड़ू लेकर श्रमदान किया और सर्किल परिसर में सफाई की।

ये सब रहे उपस्थित 

इन कार्यक्रमों के दौरान चैयरमेन रावत खां, पार्षद सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर, गंगाराम रैगर, अति. प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार, रघुनाथ चारण, आत्माराम, श्याम बरवासा, अरविंद धवल, पवन बारासा, विकास बारासा, विकास लोहिया, एसआई महेंद्र कुमार एवं अन्य स्टाफ आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now