लाडनूं के करंट बालाजी मंदिर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम 20 व 21 जून को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के करंट बालाजी मंदिर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम 20 व 21 जून को

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून शनिवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्री करंट बालाजी मन्दिर में उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विश्व योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रहेगी। इससे पूर्व इसी स्थान पर भाजपा द्वारा 20 जून को प्रातः 7 बजे से योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपखंड स्तरीय आयोजन उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के निर्देशन में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकार व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा का कार्यक्रम 20 जून को करंट बालाजी मंदिर में, संयोजक व सह संयोजक निभाएंगे जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी करंट बालाजी मंदिर लाडनूं में योग दिवस कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन एक दिन पूर्व 20 जून को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रान्दड़ के नेतृत्व में व मार्गदर्शन में लाडनूं विधानसभा का “योग दिवस कार्यकम” होगा। ज्ञातव्य है कि इसके लिए संयोजक व सहसंयोजक मनोनीत किए गए है। विधानसभा स्तरीय अभियान दायित्व में मुकेश शर्मा को संयोजक और अंजना शर्मा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।मण्डल स्तरीय दायित्वों में लाडनूं शहर मण्डल संयोजक प्रवीण जोशी और सह संयोजक राजकुमार चिण्डालिया रहेंगे। क़सूम्बी मण्डल के संयोजक रविंद्र सिंह व सह संयोजक रजनीश शर्मा, निम्बी जोधा मण्डल के संयोजक अर्जुन सिंह व सह संयोजक गोविन्द दर्जी होंगे।मीठड़ी मण्डल के संयोजक श्रवण पटवारी व सह संयोजक भवानी सिंह घिरड़ौदा, दयालपुरा मण्डल के संयोजक मूलचन्द स्वामी व सह संयोजक मुकेश कुमार पारीक होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now