डीडवाना में चलेगी नौकाएं, पानी में नाव चलाने का आनंद लेंगे लोग, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीडवाना नगर परिषद कचौलिया तालाब में शुरू करेगी नौकायान संचालन, नगर परिषद ने जारी की निविदा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में चलेगी नौकाएं, पानी में नाव चलाने का आनंद लेंगे लोग,

स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीडवाना नगर परिषद कचौलिया तालाब में शुरू करेगी नौकायान संचालन, नगर परिषद ने जारी की निविदा

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने एवं जल स्त्रोतों की उपयोगिता में वृद्धि के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार डीडवाना स्थित कचौलिया तालाब में जल्द ही नौकायान का संचालन प्रारंभ किया जायेगा। डीडवाना नगर परिषद के आयुक्त भगवान सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत डीडवाना के प्रसिद्ध कचौलिया तालाब के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न रख-रखाव के कार्य करवाये गए हैं, साथ ही अभी राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शहर के कचौलिया तालाब पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर पुखराज सेन ने स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के कचौलिया तालाब में नौकायान संचालन शुरू करवाने के निर्देश प्रदान किये है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में नगर परिषद डीडवाना द्वारा नौकायान संचालन के लिए निविदा जारी कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही नौकायान संचालन की गतिविधियां शुरू की जायेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now