भारत विकास परिषद की आगामी प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन लाडनूं में होगा, प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ हुई लाडनूं भाविप की बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद की आगामी प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन लाडनूं में होगा,

प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ हुई लाडनूं भाविप की बैठक

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं में एक बैठक आयोजित कर भारत विकास परिषद के आगामी कार्यक्रम और प्रकल्प संबंधी विस्तृत चर्चा की गई और परिषद् शाखा का विस्तार करने, सेवा प्रकल्प ज्यादा से ज्यादा बनाने तथा सम्पर्क, पर्यावरण, संस्कार आदि कार्य किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह बैठक प्रांतीय अध्यक्षा दीप्ति बहल, महासचिव संजय जिन्दल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी, महिला संयोजक छवि गुप्ता और विनोद सैन की मौजूदगी में हुई। इन सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का बैठक के दौरान परिषद् की लाडनूं शाखा द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने लाडनूं शाखा की गतिविधियों-कार्यों की प्रशंसा की तथा आगामी प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता लाडनूं में आयोजित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इस अवसर पर हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, लूणकरण शर्मा, कैलाश घोडे़ला, प्रकाश सोनी, सुशील दाधीच, हंसराज सोनी, महेंद्र कुमार बाफना, प्रवीण बरड़िया, लक्ष्मण शर्मा, दिनेश सोनी, राजेंद्र खटेड़, डा. वीरेंद्र भाटी, विजय चौहान, शंभू सिंह, रविन्द्र राठौड़, गणेश चौहान, दिव्या माथुर, आशा शर्मा, मंजू लता चौहान, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश माथुर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेश जाजू ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now