लाडनूं तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा, शपथग्रहण समारोह आयोजित, लीना दूगड़ मंत्री व शोभा दूगड़ उपाध्यक्ष बनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा, शपथग्रहण समारोह आयोजित,

लीना दूगड़ मंत्री व शोभा दूगड़ उपाध्यक्ष बनी

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन परिसर में आयोजित किया गया।शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता व हाकम कार्तिकयशा के सान्निध्य में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में तेरापंथ महिला मंडल की निर्वतमान अध्यक्ष सुमन गोलछा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती कठोतिया को शपथ दिलवाई व अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। चयनित अध्यक्ष आरती कठोतिया ने इस अवसर अपनी नई टीम की घोषणा की। इसके अनुसार संरक्षक संतोष बैद व राजुल चोरड़िया, परामर्शक कल्पना बैद व पुष्पा बैद, मंत्री लीना दूगड़, उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, उपमंत्री सुनीता बैद व रेणु कोचर, विशिष्ट में सुश्री माणक कोठरी, सुश्री कमला कठोतिया, सुश्री सुशीला बाफना, प्रचार प्रसार मंत्री सुमन नाहटा को लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुमन गोलछा, राजश्री कोचर, प्रीति घोषल, सरिता चोरड़िया, अनीता चोरड़िया, नीता नाहर, मंजू बैद, मीनाक्षी चोरड़िया, राजश्री भूतोड़िया, इंदु जैन, मीनू बोथरा, हेमा मोदी, समता बोकड़िया को शामिल किया गया। अध्यक्ष आरती कठोतिया ने अपने सम्बोधन में सभी के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि टीम तो नियमानुसार बनानी पड़ती है, पर उन्हें सब बहनों का साथ चाहिए। इस पूरी टीम को कन्यामंडल की संयोजिका कोमल चोरड़िया व उपसंयोजिका वर्षा चोपड़ा को अध्यक्ष आरती कठोतिया ने शपथ दिलवाई। तेरापंथी सभा के मंत्री राकेश कोचर, तेयुप के अध्यक्ष सुमित मोदी, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने भी नवीन अध्यक्ष आरती कठोतिया व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती कठोतिया व उनकी पूरी टीम का निवर्तमान अध्यक्ष ने तिलक लगा कर स्वागत किया व मंगल गीत गाए।

आचार्य महाप्रज्ञ का 106वां जन्मदिवस मनाया

इस अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ का 106वां जन्मदिवस मनाया गया। शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ अतीन्द्रिय ज्ञान के धनी थे। आचार्य तुलसी व आचार्य महाप्रज्ञ का काल तेरापंथ धर्मसंघ में स्वर्णिम काल था, जिसकी गौरव गाथा जितनी गायी जाए उतनी कम है। उनके अवदानों को याद करके हम आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा एक पर्वतारोही है, जो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ चढ़ जाती है, वैसे ही योगक्षेम वर्ष में उन्हें सबको साथ ले कर बढ़ चढ़ कर कार्य करने हैं। कार्यक्रम में हाकम कार्तिकयशा ने कहा, रेतीली धरती पर जन्म लेने वाले बालक नथमल आचार्य महाप्रज्ञ ने पूरी दुनिया में अपने ज्ञान का डंका बजा दिया था। उन्होंने मानव जाति को प्रेक्षा का उपहार दिया, जिससे जन-जन लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर महिला मंडल की बहनों व साध्वीवृंद्ध ने गीतिका प्रस्तुत की। श्रमणी नियोजिका ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी। सुशीला बाफना व सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संयोजन साध्वीश्री युक्तिप्रभा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now