शिमला के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पेयजल व्यवस्था के लिए बड़े हौद के निर्माण और 10 मटकियां रखने की स्वीकृति, भक्त भामाशाह अरिजीत सिंह चौरड़िया ने की काम शुरू करने घोषणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिमला के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पेयजल व्यवस्था के लिए बड़े हौद के निर्माण और 10 मटकियां रखने की स्वीकृति,

भक्त भामाशाह अरिजीत सिंह चौरड़िया ने की काम शुरू करने घोषणा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम शिमला स्थित प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर में पानी का एक हौद निर्माण करवाने एवं पानी की मटकियों की व्यवस्था करने की घोषणा की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद घोषल ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के ख्याति प्राप्त समाजसेवी अरिजीत सिंह चौरड़िया लाडनूं (सूरत प्रवासी) ने सोमवार को श्री चामुंडा माता के दर्शन किए। वे माता की आरती में भी शामिल हुए। महंत आचार्य भागीरथ प्रसाद शास्त्री ने मंदिर में विधिवत् माता की पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर समाजसेवी चौरडिया ने मंदिर में निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने वहां पर निर्माण सम्बंधी और आने वाले श्रद्धालु भक्तजन की आवश्यकताओं को देखा और वहां पानी का एक हौद 15 से 20 टैंकर की क्षमता वाली बनवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अपने प्रतिनिधि मूलचंद घोषल को तत्काल निर्देश दिया कि एक-दो दिन में ही इस हौद का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जावे। इसके अलावा उन्होंने वहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल के लिए 10 मटकियों की व्यवस्था करने के लिए भी अपने प्रतिनिधि को निर्देश दिया। महंत आचार्य भागीरथ प्रसाद शास्त्री ने मंदिर प्रांगण में उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now