पत्रकारों के हितों और समस्या-समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा- नरेश भारद्वाज, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव बने नरेश भारद्वाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पत्रकारों के हितों और समस्या-समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा- नरेश भारद्वाज,

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव बने नरेश भारद्वाज

मुजफ्फरनगर (kalamkala.in)। पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल ने भारद्वाज का मनोनयन पत्र जारी कर उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय होकर कार्य करते रहेंगे। मनोनयन के बाद राष्ट्रीय महासचिव नरेश भारद्वाज ने कहा है कि देश में पत्रकारों व उनके परिवारों की काफी समस्याएं लंबित हैं, जिन्हें उचित प्लेटफोर्म पर उठाया जायेगा। इसके अलावा पत्रकारों के वेलफेयर और उनके सामाजिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय संस्था सक्रिय होकर कार्य करेगी।पत्रकारों के लिए प्राधिकरणों द्वारा सस्ते दर पर भूखंड एवं मकान, पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून एवं पेंशन योजना जैसे अहम् मुद्दे लम्बित हैं, जिनको लेकर संस्था पत्रकारों को एकजुट करके कार्य करेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now