अज्ञात लोडिंग टैम्पो के टक्कर मारने से हुई तीतरी के बस स्टेंड पर खड़ी वृद्धा की हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अज्ञात लोडिंग टैम्पो के टक्कर मारने से हुई तीतरी के बस स्टेंड पर खड़ी वृद्धा की हुई मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। एन.एच. 458 पर स्थित उपखंड के ग्राम तीतरी के बस स्टैंड पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को एक लोडिंग टेंपो द्वारा टक्कर मारे जाने से वह वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को निजी वाहन की सहायता से राजकीय जिला अस्पताल डीडवाना पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया। लेकिन, हाई सेंटर पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर निम्बी जोधा पुलिस थाना से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द। कर दिया। थानाधिकारी रामेश्वर लाल मेघवाल ने बताया कि मृतका नानूड़ी देवी (61) पत्नी जयरामा राम जाति वाल्मीकि निवासी तीतरी शुक्रवार को हादसे में घायल हुई थी। मृतका के पुत्र राजूराम वाल्मीकि ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी मां नानू देवी तीतरी बस स्टैंड पर खड़ी थी। अज्ञात लोडिंग टेंपो ने लापरवाही से चला कर टक्कर मारी, जिससे मेरी मां घायल हो गई और हाईसेंटर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कार्यवाही की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मूलाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now