आबकारी विभाग की शराब लाने वाले पिकअप चालक का पीछा कर तीन लोगों की पिटाई
लाडनूं (kalamkala.in)। आबकारी विभाग की शराब लेकर आई पिकअप गाड़ी का पीछा कर उसके चालक को नीचे उतार कर पिटाई करने के मामले को दर्ज कर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। इस बारे में पुलिस को पिकअप चालक ओम प्रकाश (56) पुत्र धुकल राम जाति गुर्जर निवासी मगरा बास लाडनूं ने दी हूं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 26 जून को करीब 12 बजे अपनी पिकअप गाड़ी आरजे 23 जीसी 5060 में दुकान सं. 7 आबकारी दुकान लाडनूं की शराब आबकारी गोदाम नागौर से लेकर वह लाडनूं पहुंचा। दुकान पर शराब उतारकर वह करंट बालाजी तिराहा लाडनूं पर पहुंचा, तभी पीछे से एक गाड़ी लेकर तीन व्यक्ति आरोपी विमल पाण्डर व विजय जाखड़ व एक अन्य व्यक्ति आये और उसकी गाड़ी बेवजह रुकवायी। वह गाड़ी से नीचे उतरा, तो उन लोगों ने नीचे उतरते ही थाप-मुक्कों व छोटे डण्डे से मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट के दौरान उसका शर्ट व बनियान भी फट गये। व उसमे रखे करीब तीन हजार के रुपये भी शायद वहीं गिर गये। मारपीट से उसके मुंह-पैर पर चोट लगी। उसे अजीज पुत्र बाबूलाल कलाल निवासी लाडनूं ने बीच-बचाव कर छुड़वाया और उसका लाडनूं अस्पता में इलाज करवाया। वारदात की सूचना उसने शराब की दुकान सं. 7 के मालिक बाबूलाल कलाल को भी दे दी। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 115 (2), 126 (2) बीएनएस में दर्ज किया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल अनिल कुमार कर रहे हैं।





