लाडनूं के रताऊ गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 2 युवकों की मौत, एक रताऊ का युवक और दूसरा लाडनूं से गया था धार्मिक कार्यक्रम में, कृषि कार्य के लिए एक कर रहा था पाइप फिट, उसका पैर फिसलने पर दूसरा उतरा बचाने के लिए, दोनों की डूबने से मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रताऊ गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 2 युवकों की मौत, एक रताऊ का युवक और दूसरा लाडनूं से गया था धार्मिक कार्यक्रम में,

कृषि कार्य के लिए एक कर रहा था पाइप फिट, उसका पैर फिसलने पर दूसरा उतरा बचाने के लिए, दोनों की डूबने से मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम लताएं के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूब कर एक साथ दो युवकों की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। हुआ यूं कि बुधवार सुबह खेत के काम में लगा युवक भरत शर्मा अपने कृषि कार्य के लिए डिग्गी में पाइप फिट करने के लिए उतरा था, लेकिन पैर फिसल जाने से वह वापस नहीं निकल पाया और डिग्गी की गहराई में डूब गया। भरत शर्मा को डूबता देख कर लाडनूं से वहां आया हुआ दीपक शर्मा बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया, लेकिन वह भी डिग्गी से बाहर नहीं निकल पाया। दोनों ही डिग्गी के अंदर ही रह गए और दोनों की मौत हो गई।

दोनों मृतक युवक ममेरे-फुफेरे भाई

मृतक युवक भरत शर्मा (24) पुत्र रामावतार शर्मा निवासी रताऊ एवं दीपक शर्मा (18) पुत्र महावीर शर्मा निवासी कुम्हारों का बास लाडनूं हैं। ये दोनों मृतक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं।दीपक अपने ननिहाल रताऊ में धार्मिक कार्यक्रम जागरण व सवामनी में शामिल होने के लिए आया हुआ था।

मौके पर पुलिस पहुंची, हुए लोग एकत्र

दोनों के बुधवार सुबह ही रताऊ गांव में गोविंद रतावा के खेत में बनी इस डिग्गी में पाइप लगाते समय पैर फिसलने से डूब कर हुई मौत के बाद वहां मौके पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल एवं निम्बी जोधां पुलिस थाने के थानाधिकारी रामेश्वर लाल मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया जाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now