लाडनूं में कब्रिस्तान के पास जुआ की खाईवाली करते एक गिरफ्तार, अंक लिखी पर्ची व जुआराशि जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कब्रिस्तान के पास जुआ की खाईवाली करते एक गिरफ्तार, अंक लिखी पर्ची व जुआराशि जब्त

लाडनूं (kalamkala.in)। जुआ-सट्टा के प्रकरणों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने यहां कब्रिस्तान के पास खड़े होकर लोगों के जुए के आंक-दड़े लिखते एक युवक को पुलिस ने रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 310 रुपए जुआ राशि, अंक-दड़े लिखी हुई पर्ची व पेन बरामद किया गया है। मुलजिम मो. अफरोज (33) पुत्र मो. रफीक तेली निवासी तेली रोड गली नं. 11 लाडनूं के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला बनाया गया है।

इस तरह से पकड़ा गया जुआरी

स्थानीय पुलिस के गश्ती-दल को लाडनूं बस स्टेण्ड के पास पहुंचने पर सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास एक शख्स जुआ खिला रहा है। इस पर उप निरीक्षक पर्वत सिंह मय जाप्ता कब्रिस्तान लाडनूं पहुंचे, तो वहां पर वह शख्स कब्रिस्तान की दिवार पास खड़े होकर पर्ची पर अंक लिखते-लिखवाते दिखाई दिया। वह वर्दी पहने पुलिस पार्टी को देख कर चेहरा फेर कर रवाना होने लगा, लेकिन उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। मुलजिम अफरोज (33) पुत्र मोहम्मद रफीक तेली निवासी तेली रोड गली नम्बर 11 लाडनूं को चैक करने पर उसके पास एक अंक लिखी पर्ची, पेन व 310/- रुपए जुआ राशि के मिले। उसके इस कृत्य सार्वजनिक स्थान पर पर्ची पर अंक लिख कर जुआ-सट्टा की खाईवाली करने फर धारा 13 आरपीजीओ के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामग्री को जब्त किया गया। गिरफ्तार मुलजिम ने मौके फर जाकि हुसैन पुत्र अब्दुल गनी तेली निवासी तेली रोड गली नम्बर 1 लाडनूं को अपने जमानतदार के रूप में पेश किया, जिसे स्वीकार किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बन्नाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now