भाजपा के वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक का दायित्व पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा के वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक का दायित्व पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण अभियान के लिए सभी जिलों में जिला संयोजकों का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा वन एवं पर्यावरण अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने किया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में 44 जिलों के लिए जिला संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें सिर्फ 3 जिलों को छोड़ कर सभी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों को ही मनोनीत किया गया है। इस आदेश के अनुसार नागौर देहात जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार नागौर शहर जिला के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला को वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now