पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण- खीचड़, निम्बी जोधां में मॉडल विद्यालय परिसर में 300 पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण- खीचड़,

निम्बी जोधां में मॉडल विद्यालय परिसर में 300 पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां स्थित राजकीय मॉडल विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके 300 पेड़ लगाने की योजना का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएमसी सदस्य हरीराम खीचड़ व मेहराम भाकर द्वारा की गई, जिन्होंने स्वयं पौधा लगाकर अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर खीचड़ ने कहा कि पौधारोपण केवल प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण की नींव है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। विद्यालय प्रशासन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। आगामी दिनों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now