‘टीम हारे का सहारा’ के श्याम सुंदर स्वर्णकार का बीकानेर आईजीपी द्वारा सम्मान, 15 सालों से अथक रूप से लगे हुए हैं मानव सेवा में, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता व सामाजिक समरसता की भावना का हुआ सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘टीम हारे का सहारा’ के श्याम सुंदर स्वर्णकार का बीकानेर आईजीपी द्वारा सम्मान,

15 सालों से अथक रूप से लगे हुए हैं मानव सेवा में, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता व सामाजिक समरसता की भावना का हुआ सम्मान

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजला अंचल में पिछले 15 सालों से लगातार मानव सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से समर्पित श्याम सुंदर स्वर्णकार को राजस्थान पुलिस की बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश पासवान ने सम्मानित किया है। श्याम सुंदर स्वर्णकार ने ‘टीम हारे का सहारा’ बना कर लगातार अथक रूप से सेवारत हैं, स्थानीय पुलिस प्रशासन की अनुशंषा पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। आईजी ने स्वर्णकार को पुलिस के सहयोग में सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता व सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। श्याम सुंदर स्वर्णकार ने इस सम्मान को आम नागरिकों को समर्पित किया है तथा राजस्थान पुलिस को इतना विश्वास जताने के लिए आभार ज्ञापित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now