लाडनूं में स्काउट-गाइड एक दिवसीय बिगीनर्स कोर्स शिविर आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में स्काउट-गाइड एक दिवसीय बिगीनर्स कोर्स शिविर आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत स्काउट-गाइड स्थानीय संघ लाडनूं के तत्वाधान मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालसमंद में आयोजित एक दिवसीय बिगीनर्स कोर्स में मुख्य अतिथि बेगाराम सरपंच, राष्ट्रपति आवार्डी चैनसिंह चारण, प्रधानाचार्य हेमाराम, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। चारण ने अपने उद्बोधन मे संभागियों को अपने विद्यालय में स्काउट गतिविधि संचालन को विद्यार्थियों के हितार्थ बताया एवं सचिव गोकुल चंद ने ट्रूप पंजीयन, स्काउट गतिविधि संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया, शिविर में स्काउटर 32 एवं गाइडर 25 ने भाग लिया। ट्रेनर जीवन बगड़िया, भंवरा राम, नरपत सिंह, मनोज स्वामी, हंसध्वनि ने प्रशिक्षण में दिए गए बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now