लाडनूं की केशरदेवी स्कूमें छात्राओं ने किया पौधरोपण, दिलाई गई शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की केशरदेवी स्कूमें छात्राओं ने किया पौधरोपण, दिलाई गई शपथ

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में ‘हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी वेदप्रकाश स्वामी ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार हरियालो राजस्थान के तहत विद्यालय में बालिकाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। पुररस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव शिव शंकर बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में हो रहे पर्यावरण प्रदूषण से प्रकृति को बचाने का एकमात्र हल वृक्षारोपण ही है‌। शुद्ध ऑक्सीजन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूनम चौधरी द्वारा बालिकाओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वरी, आरती पटेल, शशि शर्मा, दयाराम, शंकर लाल, आकिब जावेद, रामगोपाल, प्रेमलता, रीना शर्मा, पूनम वर्मा संतोष स्वामी, सरोज बाळा, निलेश पारीक, पवन मंडा, भवानी शंकर, गजानंद शर्मा, वेदप्रकाश पारीक सहित एसडीएमसी सदस्य उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now