पुलिस ने शुरू किया ‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’ अभियान, महिला सुरक्षा सप्ताह (20–26 अगस्त 2025) का शुभारंभ किया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने, महानिदेशक का ऐलान : सिर्फ सात दिनों का नहीं, हमेशा का रहेगा यह संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने शुरू किया ‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’ अभियान,

महिला सुरक्षा सप्ताह (20–26 अगस्त 2025) का शुभारंभ किया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने, महानिदेशक का ऐलान : सिर्फ सात दिनों का नहीं, हमेशा का रहेगा यह संकल्प

जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान पुलिस की ओर से शुरू किए गए ‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’ के 7 दिवसीय विशेष अभियान के शुभारम्भ समारोह में डीजीपी राजस्थान राजीव शर्मा ने कहा है कि असली ताकत सम्मान देने से आती हैं, न कि किसी को डराने या धमकाने से। अपने साथ रहने, काम करने वाली महिलाओं का सम्मान, हम सभी को करना चाहिए। हमारी टीम कॉलेज, स्कूल कोचिंग पर फोकस करेगी। यह अभियान 20 अगस्त से 26 अगस्त तक चलाया जाएगा। इन सात दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे महिलाएं अपनी शक्ति और अधिकार को जान पाएंगी।

वॉक और टॉक कार्यक्रम से करेंगे जागरूक

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ ने अतिथियों का स्वागत कर अभियान की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस कार्मिक अपने घर के आस-पास वॉक और टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकार व सुरक्षा कानूनों की जानकारी देगी। उन्हें ‘राजकॉप सिटीजन’ एप के ‘नीड हेल्प’ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।अभियान के तहत महिला अधिकारी स्कूल, कॉलेजों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी जाकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने और बोलने के लिए प्रेरित करेंगी, ताकि वे सशक्त बन सकें। अलग-अलग क्षेत्रों में आम लड़कियों और महिलाओं को ‘सुरक्षा वॉरियर्स’ बनाएंगे, ताकि आम महिला अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें।

ड्राइवर और डिलीवरी बॉय का होगा वैरिफिकेशन

अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑटो रिक्शा, मिनीबस चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिह्नित जगहों पर कैंप लगाकर वैरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ-साथ जोमाटो/अमेजन आदि के डिलीवरी बॉय के भी चरित्र सत्यापन किए जाएंगे।

जयपुर में पुलिस का महिला सुरक्षा पर एक विशेष सबसे बड़ा अभियान

महिला सुरक्षा हेतु 24×7 उपलब्ध हेल्पलाइन।
एक कॉल आपकी सुरक्षा के लिए काफ़ी है।
साइबर हेल्पलाइन – 1930
महिला हेल्पलाइन – 1090, 8764868200
वाट्सएप हेल्पलाइन – 7300363636
निर्भया हेल्पलाइन – 8764866090-94
राजकॉप एप पर नीड हेल्प पर क्लिक करें।

“सशक्त नारी : जिम्मेदारी हमारी”

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गैस उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सख्ती, गैस एजेंसियों की होगी नियमित जांच तथा दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित, जिले की 3 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर लगाया 19500 रुपये का जुर्माना

शहर चुनें

Follow Us Now