लाडनूं में दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर चैन झपट कर फरार हुए आरोपी, चौथी पट्टी में दो बाइक सवार आरोपियों ने की वारदात, पुलिस की तलाश जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर चैन झपट कर फरार हुए आरोपी,

चौथी पट्टी में दो बाइक सवार आरोपियों ने की वारदात, पुलिस की तलाश जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बीच बस्ती के दिनदहाड़े चैन-स्नैचिंग की वारदात करके दो बाइक सवार फरार हो गए। उन्होंने घर के बाहर बैठे व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बाईक रोक कर उसकी आंखों में मिर्च झोंकी और चैन तोड़ ली। यह वारदात स्थानीय चौथी पट्टी में हुई। इसमें घर के सामने बैठे पूर्व पार्षद के भाई की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो बाइक सवार व्यक्तियों ने दिनदहाड़े उसके गले में पहनी सोने चैन झपट्टा मारकर कर छीन कर ले भागे। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद बाइक सवार संदिग्ध आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक सवारों को रोक कर तलाशी व पूछताछ भी की गई है‌।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच-पड़ताल जारी

इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद दीपक कुमार चौरड़िया पुत्र स्व. पृथ्वीराज चौरड़िया जाति औसवाल निवासी चौथी पट्टी, लाडनूं ने पुलिस को रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में दीपक चौरड़िया ने बताया है कि 19 अगस्त को सुबह को उसका भाई प्रसन्न कुमार चौरड़िया पुत्र स्व. पृथ्वीराज चौरड़िया, जो पैर से विकलांग है, घर के सामने की तरफ बैठा था। तब करीब 11.40 बजे दो मोटर साईकिल सवार युवक आए तथा उसके भाई की आंखो में मिर्ची डालकर गले में पहनी हुई सोने की चैन झपट्टा मारकर तोड़कर ले गए। भाई द्वारा हो-हल्ला करने पर आस-पड़ौस के लोग आये, तब तक मुल्जिमान वहां से मोटर साईकिल पर सवार होकर भाग गये। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 304 (2) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बन्नाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now